भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
रेणुका ने कहा, मोदी आधार कार्ड के खिलाफ पब्लिक में लंबा-चौड़ा बोले हैं। आज हमें बता रहे हैं कि आधार कार्ड का बीज उस समय बोया गया था, जब आडवाणी जी थे। मुझे इस बात पर हैरानी हुई और हंसी आ गई। ...
पीएम मोदी ने राज्यसभा कहा कि अगर मैं यहां बैठकर 9 बनाता हूं और उधर बैठे लोगों को 6 दिखें, तो इसमें मेरी क्या गलती ? आप बताइए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रैंकिंग में सुधार होना कैसे गलत है? ...
बजट 2018 LIVE Streaming: 1 फरवरी 2018 को भारत का केंद्रीय बजट पेश किया जाना है। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगे। यहां देखिए सीधा प्रसारण... ...