भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
बुधवार को राज्यसभा ने उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दे दी। ...
राज्यसभा से 11 सदस्य इसी साल नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन्हें बुधवार को विदाई दी गई। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मौके पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इनमें से कई सांसद वापस चुन कर आएंगे। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी गई चिट्ठी को ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हर किसी को ये चिट्ठी जरूर पढ़नी चाहिए। ...
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्होंने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी पर हमला किया उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। उन्हीं सांसदों के लिए हरिवंश जी सुबह चाय लेकर गए। ...
रविवार को सदन में अमर्यादित आचरण करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और आप के संजय सिंह सहित विपक्ष के आठ सदस्यों को सोमवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। ...
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्य सभा के सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर कहा है कि वे एक दिन के उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के सांसदों के व्यवहार से आहत हैं। ...
राज्यसभा चेयरमैन एम वेंकैया नायडू द्वारा सस्पेंड किए गए सभी 8 सांसद सदन के परिसर में बने गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। चेयरमैन के इस फैसले के खिलाफ सांसदों ने रतजगा कर विरोध जताया। ...