Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप-नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के उद्योग समूह अडानी को केन्द्र सरकार द्वारा गैर वाजिब रियायत देने के आपराधिक षड्यंत्र के झूठे आरोप लगा रहे है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अ ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता जाने वाले मुद्दे पर कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। ऐसे में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट किया है और लिखा है कि "उन्होंने एक आवाज को चुप कराने की कोशिश की। अब दुनिया का हर कोना भारत की आवाज सुनता है।" ...
राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने जो किया वह 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का उदाहरण है। ...
सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर के राष्ट्रीय राजधानी में 'संकल्प सत्याग्रह' में हिस्सा लेने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है और कहा है कि ऐसे आरोपी नेताओं को सत्याग्रह जैसे प्रदर्शनों से दूर रखना चाहिए। ...