Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
अशोक गहलोत ने अमेठी से खड़े कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की वकालत करते हुए कहा कि शर्मा भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर भारी पड़ेंगे क्योंकि वो पिछले 40 वर्षों से अमेठी के लोगों की सेवा कर रहे हैं। ...
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णम स्मृति ईरानी की भाषा बोल रहे हैं। ...
Rahul Gandhi On Narendra Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट से 55 सेकंड का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ...