Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
Raebareli Lok Sabha seat: रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में फिरोज गांधी द्वारा रखी गयी मजबूत नींव को उनकी पत्नी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने और मजबूती प्रदान की तथा 1967, 1971 और 1980 के चुनाव में इस सीट पर जीत हासिल की। ...
Uttar Pradesh Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आंवला में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए साल 1947 में भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बना। ...
जयराम रमेश ने राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर कहा कि वो राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। इसलिए बहुत सोच-विचारकर ही अपनी चाल चलते हैं। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया, जब पार्टी ने उन्हें यूपी की रायबरेली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ...
राहुल गांधी पहले ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था और 20 मई को अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर मतदान होना है. ...