डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं। Read More
आईआईटी से स्नातक एवं पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के कैंसर से जंग हारने के बाद गोवा की राजनीति में मनोहर पर्रिकर युग का अंत हो गया। इसके साथ ही, भाजपा ने कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्यों को अपने पाले में लाकर राज्य विधानसभा में अपनी स्थिति को मजब ...
ईडीएम महोत्सव स्थल पर पिछले तीन दिनों में तीन पर्यटकों की मौत हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात में बेंगलुरु के एक पर्यटक संदीप कोट्टा ने महोत्सव स्थल पर ‘बेहद बेचैनी’ की शिकायत की। ...
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘मेरे पास कई लोग सरकारी नौकरी के लिए आते हैं। यद्यपि प्रत्येक नागरिक को सरकारी क्षेत्र में समायोजित करना असंभव है।’’ उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी क्षेत्र में 55 से 60 हजार कर्मचारी स्थायी तौर पर क ...
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि किसी भी आपात सेवा से जुड़ी एजेंसियों द्वारा प्रतिक्रिया देने का वक्त काफी कम हो जाएगा, इससे अपराध में भी खासी कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में, डायल ‘112’ सेवा केवल पुलिस विभाग के लिए होगी। ...
गोवा के इस किशोर ने सबसे कम उम्र में संस्कृत शास्त्र की 14वें स्तर की तेनाली महापरीक्षा पास कर इतिहास रचा है। इस किशोर को बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। ...
कर्नाटक से निकलने वाले मांडवी या महादयी नदी के पाने के बंटवारे को लेकर गोवा के साथ विवाद चल रहा है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इस मुद्दे को लेकर अदालत के बाहर कर्नाटक के साथ किसी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया है। ...
पणजी जा रहे सावंत ने सुरक्षा के लिए उनके साथ चल रहे दो वाहनों में से एक को उसी स्थल पर छोड़ दिया और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तभी उस जगह से जाएं, तब यातायात सुचारू हो जाए। ...