Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Vande Bharat Trains: रेलवे 26 जून से पांच और मार्ग पर पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। ओडिशा में दो जून को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह पहली शुरुआत है। ...
Cyclone Biparjoy: शक्तिशाली चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के गुजरात के कच्छ जिले की ओर बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने अभी तक राज्य के आठ जिलों में समुद्र के पास रहने वाले करीब 37,800 लोगों को निकाला है। ...
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें सिद्धारमैया ने आगामी लोकसभा चुनाव में काग्रेस को 20 सीटें मिलने का दावा किया था। सांसद सिम्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक वोट नहीं मिलेगा और सारी ...
पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। यूपी के मिर्जापुर में राजनीति पर चर्चा में इतनी गर्माहट आ गई कि एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में सवाल यात्री को कुचलकर मार डाला। ...
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को यह शपथ लेना पड़ रहा था कि वे नीतीश के साथ हैं, उसके बाद भी मांझी पर विलय के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। ...