Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कहा, "आज, मैं व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी जितना मजबूत कोई दूसरा नेता नहीं देखता। मुझे कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आता। ...
राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने विपक्ष के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भारत छोड़ो' संबंधी तंज को लेकर सोमवार को उनपर पलटवार किया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पंचायती राज परिषद का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं बनाया। ...
मदन दास जी ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जिसके प्रत्येक नागरिक के लिए आत्मनिर्भरता जीवन की वास्तविकता हो. एक ऐसे समाज का निर्माण हो जहां सम्मान, सशक्तिकरण और सामूहिक समृद्धि की भावना हो. ...
पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना में भारत के सभी राज्य लाभान्वित होंगे। मध्यप्रदेश में 1000 करोड़ रूपये की लागत से 34 रेलवे स्टेशनों का विकास और पुनर्निमाण किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से कार्यक्रम में शामिल ...
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपनी गृह ज्योति योजना शुरू की। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इसे सिद्धरमैया सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। ...
DA Hike Update News 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में आखिरी संशोधन 24 मार्च 2023 को किया गया था और यह एक जनवरी 2023 से प्रभावी हुआ था। ...