लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, UNSC में भारत का राजनीतिक समर्थन मांगा

भारत : Ayushman Bharat Digital Mission: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को मंजूरी, कैसे ले सकते हैं लाभ

भारत : यूक्रेन संकट: कांग्रेस ने साधी चुप्पी, पार्टी नेता दो धड़ों में बंटे, मनीष तिवारी बोले- मित्रों को गलती का एहसास करना जरूरी

भारत : यूपी चुनाव: वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक, मोदी-योगी के खिलाफ टिप्पणी पर कार्रवाई

विश्व : Russia-Ukraine war: रूसी हमले से बचने के लिए 40 भारतीय छात्र पोलैंड पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर पैदल चले

विश्व : भारत को यूक्रेन की मदद के लिए करनी चाहिए रूस से बातचीत: शशि थरूर

भारत : 2025 तक छह लाख ड्रोन बनाने का लक्ष्य, गरुड़ एयरोस्पेस ने कहा-छह लाख रोजगार पैदा होंगे, ‘सेवा के रूप में ड्रोन’ नाम से पहल शुरू

भारत : यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच बोले अभिनेता- भारत का एक दोस्त था वह भी गया, कहा- इमरान खान विश्व के इकलौते ऐसे नेता जो...

भारत : 'नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त 6 हजार करोड़ रुपये का कोयला घोटाले हुआ', कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

भारत : UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस नेता अजय राय को नोटिस, 24 घंटे में जवाब दें, पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी