लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: कांग्रेस ने साधी चुप्पी, पार्टी नेता दो धड़ों में बंटे, मनीष तिवारी बोले- मित्रों को गलती का एहसास करना जरूरी

By विशाल कुमार | Updated: February 26, 2022 13:03 IST

कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जमाने से चले आ रहे रूस के साथ ऐतिहासिक संबंधों को देखते हुए भारत को संतुलन रुख अपनाना चाहिए तो कुछ नेताओं का मानना है कि किसी भी कीमत पर रूस के कदम की निंदा की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि भारत को संतुलन रुख अपनाना चाहिए।कुछ नेताओं का मानना है कि किसी भी कीमत पर रूस के कदम की निंदा की जानी चाहिए।मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार को रूस को बताना चाहिए कि वह गलत है।

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत सरकार जहां अपनी वैश्विक नीति को लेकर दोराहे पर खड़ी है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भी चुप्पी साध रखी है। हालांकि, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस पर अपने विचार रख रहे हैं लेकिन उनके रुख अलग-अलग हैं।

कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जमाने से चले आ रहे रूस के साथ ऐतिहासिक संबंधों को देखते हुए भारत को संतुलन रुख अपनाना चाहिए तो कुछ नेताओं का मानना है कि किसी भी कीमत पर रूस के कदम की निंदा की जानी चाहिए।

पूर्व विदेश मंत्री और पार्टी की विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा ने कहा कि हम केवल अपनी गंभीर चिंता व्यक्त कर सकते हैं और युद्ध को तत्काल समाप्त करने की अपील कर सकते हैं।

सरकार द्वारा उठाए गए रुख में शामिल होने से इनकार करते हुए शर्मा ने कहा कि हम और क्या कर सकते हैं। सोवियत संघ के पतन के बाद रूस और नाटो के बीच समझौते हुए। रूस-नाटो समझौता है, मिन्स्क समझौता है...चार समझौते हैं। नाटो और अमेरिका द्वारा भी उल्लंघन किया जा रहा है।

हालांकि, मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और रूस को बताना चाहिए कि वह गलत है। उन्होंने कहा कि रूस वास्तव में एक लंबे समय का मित्र है लेकिन एक समय आता है जब आपको मित्रों को यह बताने की आवश्यकता होती है कि वे गलत हैं। यूक्रेन पर आक्रमण अंतरराष्ट्रीय संबंध के हर सिद्धांत के खिलाफ जाता है। यह मिन्स्क समझौते का खंडन है। भारत को इस पर एक साफ रुख अपनाने की आवश्यकता है।

वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत ने लगातार संप्रभु सीमाओं की बल और हिंसा के माध्यम से परिवर्तन न करने के सिद्धांतों को बरकरार रखा है और दूसरों पर हमला करने वाले देशों के खिलाफ आवाज उठाई है। 

उन्होंने कहा कि रूस एक मित्र है और तत्काल सीमाओं पर रूस की सुरक्षा संबंधी चिंताएं समझ में आती हैं, लेकिन भारत उन महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर चुप नहीं रह सकता, जिनका उसने इतने समय में पालन किया था।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करके हिंसा की तत्काल समाप्ति की अपील की थी।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ लाए गए अमेरिका के प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत अनुपस्थित रहा।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतकांग्रेसशशि थरूरManish Tewariनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो