लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग, भारत के रुख पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी, जानें मामला

भारत : विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 37 किलो सोने की मढ़ाई देखकर अभिभूत हुए पीएम मोदी, 23 किलो सोना अभी और लगेगा

कारोबार : PM Gati Shakti: ‘प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ एक एकीकृत योजना, पीएम मोदी ने बताए फायदे, विकास के साथ रोजगार, जानिए

भारत : यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए जाएंगे वीके सिंह सहित चार केंद्रीय मंत्री

भारत : यूपी चुनाव: PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में खाली दिखीं सैकड़ों कुर्सियां, बूथ कार्यकर्ताओं को देने वाले थे जीत का मंत्र

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में कहा, 'बनारस के लोगन पर हमें बहुते भरोसा हौ'

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन मसले पर आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने पर होगी गहन चर्चा

भारत : Operation Ganga: यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने का मिशन जारी, बुखारेस्ट से 198 लोगों को लेकर चौथी उड़ान दिल्ली रवाना

भारत : मन की बात: पीएम मोदी ने कहा- सात सालों में 200 से अधिक बहुमूल्य धरोहरों को भारत वापस लाया गया

भारत : यूपी चुनाव: योगी सरकार का दावा- 75 में से 44 जिले छुट्टा पशुओं से मुक्त, PM मोदी ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का किया है वादा