लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक, मोदी-योगी के खिलाफ टिप्पणी पर कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: February 26, 2022 06:59 IST

आयोग ने कहा कि राय ने आचार संहिता का उल्लंघन किया जिसके लिए शनिवार सुबह आठ बजे से उन पर चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी होगी। राय वाराणसी की पिंडरा विधानसभस सीट से प्रत्याशी हैं। इसी मामले में इससे पहले राय पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअजय राय वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।उन पर पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप है। 26 फरवरी की सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय पर अगले 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राय ने प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके चलते आयोग ने शुक्रवार को पाबंदी लगाई।

आयोग ने कहा कि राय ने आचार संहिता का उल्लंघन किया जिसके लिए शनिवार सुबह आठ बजे से उन पर चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी होगी। राय वाराणसी की पिंडरा विधानसभस सीट से प्रत्याशी हैं। इसी मामले में इससे पहले राय पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने जनवरी में फेसबुक के जरिये आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद आयोग ने उन्हें नोटिस दिया था। आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इस संबंध में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए यह प्रतिबंध लागू रहेगा। सभी प्रकार के कार्यक्रम, आयोजन और अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

उन्हें निर्देश भी दिया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें। इस दौरान निर्वाचन आयोग के आदेश की अवहेलना का कोई तथ्य संज्ञान में आता है तो निर्वाचन आयोग को सूचित किया जाएगा।

कौन हैं अजय राय:

भूमिहार समुदाय से आने वाले राय की इलाके के ब्राह्मण और भूमिहार समुदाय में अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था और वाराणसी से तीन बार भाजपा से विधायक बने थे।

साल 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और सपा के टिकट पर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के सामने लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें वह तीसरे स्थान पर आए थे।उसी साल उन्होंने कोलासला से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत गए थे।

साल 2012 में दिग्विजय सिंह के कहने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद राय ने 2012 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। हालांकि, 2017 में  अजय राय पिंडरा से विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के अवधेश सिंह ने चुनाव जीता था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो