लाइव न्यूज़ :

भारत को यूक्रेन की मदद के लिए करनी चाहिए रूस से बातचीत: शशि थरूर

By योगेश सोमकुंवर | Updated: February 24, 2022 19:52 IST

यूक्रेन की भारत से इस अपील पर यूएन में सेवाएं दे चुके और वर्तमान में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत को यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस से बातचीत करनी चाहिए. थरूर ने कहा, ‘अगर चीन कभी हमारे देश में घूसने की कोशिश करें तो हम भी चाहेंगे की दुनिया के बाकी देश भारत के साथ खड़े रहें.

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने रूस से बातचीत का किया समर्थनरूस ने हस्तक्षेप को लेकर दी चेतावनीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

रूस ने यूक्रेन पर अपने पूरी सैन्य ताकत के साथ हमला करने के बाद ब्रिटेन और अमेरिका की तरफ से यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. इस बीच यूक्रेन ने दुनिया के तमाम देशों से अपने लिए समर्थन मांगा है और रूस को युद्ध से पीछे हटने के लिए समझाने की भी अपील की है. यूक्रेन के भारत में राजदूत डॉ. इगोर पोलिख ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का शक्तिशाली और सम्मानित नेता बताते हुए अपील की है कि वह भारत के मित्र देश रूस से बात कर, राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन पर हमले करने से रोके. 

शशि थरूर ने रूस से बातचीत का किया समर्थनयूक्रेन की भारत से इस अपील पर यूएन में सेवाएं दे चुके और वर्तमान में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत को यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस से बातचीत करनी चाहिए. थरूर ने कहा, ‘अगर चीन कभी हमारे देश में घूसने की कोशिश करें तो हम भी चाहेंगे की दुनिया के बाकी देश भारत के साथ खड़े रहें. अगर यूक्रेन इस वक्त भारत से उम्मीद लगाए बैठा है तो हमें रूस से जरूर बात करने की कोशिश करनी चाहिए.’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगे कहा कि इससे भारत इस संकट में सही पक्ष में भी खड़ा दिखेगा.

रूस की चेतावनीवहीं दूसरी ओर यूक्रेन पर हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा और प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप की कोशिश के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे. पुतिन के इस बयान से साफ है कि उनका इशारा NATO और अमेरिका की तरफ है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयानवहीं यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है. दो देशों के इस युद्ध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चाहता है कि शांति व्यवस्था कायम रहे. रक्षा मंत्री ने कहा कि बातचीत के द्वारा इस मुद्दे का हल निकाला जाना चाहिए और युद्ध से बचा जाना चाहिए. उन्होंने यूक्रेन में फंसे मौजूदा भारतीय छात्रों को वापस लाने को सरकार की प्राथमिकता बताया.

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता