लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : केंद्रीय मंत्रिमंडलः किसानों के लिए खुशखबरी, खरीफ की 17 फसलों पर MSP बढ़ाई, 2040 रुपये प्रति क्विंटल धान

भारत : बिहारः केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पीएम मोदी को बताया 'भारत का दूसरा विवेकानंद', सरकार के 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं

भारत : CDS पद के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों दोनों पर विचार करेगा केंद्र, जारी हुई अधिसूचना

कारोबार : क्रेडिट-लिंक्ड योजनाओं के लिए पीएम मोदी ने लांच किया जन समर्थ पोर्टल, पेश की अमृत महोत्सव के डिजाइन वाले सिक्कों की नई श्रृंखला

भारत : कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- 1990 का दौर लौट रहा, उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा

भारत : मोदी सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे अरविंद केजरीवाल, कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हमलों का उठाएंगे मुद्दा

भारत : हापुड़: केमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी

भारत : कानपुर हिंसा में अब तक हुई 36 गिरफ्तारी 500 FIR, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, आरोपियों की संपत्तियां होगी जब्त या उन पर चलेगा बुलडोजर

कारोबार : यूपी में 70 हजार करोड़ के निवेश की गौतम अडानी ने की घोषणा, 30,000 करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद, जानिए

कारोबार : PM Kisan Samman Nidhi: घर बैठे निकाल सकेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के रुपये, नहीं जाना पड़ेगा बैंक या एटीएम, ये करना होगा काम