लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे अरविंद केजरीवाल, कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हमलों का उठाएंगे मुद्दा

By विशाल कुमार | Updated: June 5, 2022 10:31 IST

आप ने ट्वीट कर कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12:15 बजे जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल आज दोपहर 12:15 बजे जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे।जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आम नागरिकों पर होने वाले हमलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले तीन महीनों में आतंकवादियों ने 13 लोगों की हत्या कर दी।

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं में वृद्धि के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जंतर मंतर पर कश्मीरी पंडितों के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे।

आप ने ट्वीट कर कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12:15 बजे जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। एक अन्य ट्वीट में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा गया कि यह मोदी सरकार की अक्षमता पर सीधा हमला है।

बता दें कि, जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आम नागरिकों पर होने वाले हमलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले तीन महीनों में आतंकवादियों ने 13 लोगों की हत्या कर दी। समुदाय के कई लोग कथित तौर पर अपने परिवारों के साथ घाटी छोड़ रहे हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कश्मीर घाटी में ''हिंदुओं और कश्मीरी पंडितों की निशाना बनाकर हत्या की घटनाओं'' पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि कश्मीरी पंडितों को 'घर वापसी' (घाटी में पुनर्वास) का सपना दिखाया गया था, लेकिन उनकी निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। पंडितों का पलायन स्तब्ध करने वाली घटना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रशासन ने कश्मीरी पंडितों सहित अल्पसंख्यक समुदायों के सभी कर्मचारियों को घाटी के भीतर सुरक्षित स्थानों पर तैनात करना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :कश्मीरी पंडितअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज