लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

ज़रा हटके : वीडियो: पीएम मोदी जब सड़क पर कूड़े और खाली पड़े पानी के बोतल को उठाने लगे, प्रगति मैदान टनल के उद्घाटन पर हुआ ऐसा वाकया

भारत : असम में बाढ़ से बुरा हाल: 55 की मौत, 28 जिलों में 19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

भारत : गुजरात: 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी की मां के नाम पर बनने वाला था 80 मीटर लंबा सड़क, इस कारण 'पूज्य हीरा मार्ग' पर लगी रोक

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी ने की काबुल स्थित गुरुद्वारे में आतंकी हमले की निंदा, कहा- कायरतापूर्ण आतंकी हमले से स्तब्ध हूं

भारत : प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में महाकाली मंदिर के ऊपर बनी दरगाह के हटने के बाद फहराई भव्य ध्वज पताका

भारत : गुजरात: 500 साल पहले नष्ट हुए महाकाली मंदिर पर PM Modi ने फहराया पताका, आपसी सहमति से हटाए गए दरगाह, फिर 125 करोड़ में हुआ है पुनर्विकास

भारत : पीएम 'माफीवीर' बनें और अग्निपथ स्कीम वापस लें, विरोध के बीच बोले राहुल गांधी- सरकार ने 'जय जवान, जय किसान' के मूल्यों का लगातार अपमान किया

भारत : मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, कहा- जीवन में सार्वजनिक कार्यक्रमों में सिर्फ दो बार मां साथ रही

भारत : पीएम मोदी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर पहुंचे घर; पांव पखारे, मिठाई खिलाई, पैर छू लिया आशीर्वाद

भारत : Agnipath Protest: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार एनडीए में विरोध, जदयू और हम ने वापस लेने की मांग की