लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार एनडीए में विरोध, जदयू और हम ने वापस लेने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2022 19:57 IST

Agnipath Protest: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अग्निपथ योजना की समीक्षा के लिए फिर से अपील करते हुए सशस्त्र बलों में भर्ती की इस नई नीति के विरोध में सड़कों पर उतरे युवाओं को आश्वस्त करने का आग्रह किया है.

Open in App
ठळक मुद्देनई योजना के तहत उम्र सीमा 21 साल से बढ़ाकर 23 साल की जाएगी.विपक्षी दल इस कदम की आलोचना करने में एकमत रहे हैं.निर्णय देश की रक्षा व सुरक्षा से भी जुड़ा है.

Agnipath Protest: 'अग्निपथ’ को लेकर युवाओं के उग्र आंदोलन को देखते हुए अब बिहार के राजनीतिक दल भी खुलेआम विरोध में आ गए हैं. विपक्षी पार्टियां तो विरोध कर ही रही हैं, अब सरकार में शामिल जदयू भी इस योजना का खुलेआम विरोध करने लगी है.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार को ‘अग्निपथ’ स्कीम पर पुनर्विचार करने को कहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना से बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के छात्रों एवं युवाओं में असंतोष का भाव उभरा है. जगह-जगह हिंसक घटनायें हो रही है, केंद्र सरकार को अविलंब संज्ञान लेकर पुनर्विचार करना चाहिए.

यदि ऐसा संभव नहीं है तो आगे आकर छात्रों-युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि उनके भविष्य पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा. इससे पहले भी ललन सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को युवाओं के लिए खतरनाक बताया था. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अग्निपथ योजना के निर्णय से बिहार सहित देशभर के नौजवानों, युवाओं एवं छात्रों के मन में असंतोष, निराशा व अंधकारमय भविष्य (बेरोजगारी) का डर स्पष्ट दिखने लगा है. केंद्र सरकार को अग्निवीर योजना पर अविलंब पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि यह निर्णय देश की रक्षा व सुरक्षा से भी जुड़ा है.

वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर लिखा है कि सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलावे, ‘अग्निपथ’ योजना पर भारत सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से ‘अग्निपथ’ योजना पर विचार करने को कहा है. 

वहीं, बिहार में एनडीए सरकार में सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध किया है. उन्होंने मोदी सरकार से ‘अग्निपथ योजना’ को अविलंब वापस लेने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ‘अग्निपथ स्कीम’ राष्ट्रहित एवं युवा हित के लिए खतरनाक कदम है. जिसे अविलंब वापस लेना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह है कि अविलंब अग्निपथ स्कीम को खत्म कर पुरानी सेना भर्ती योजना को शुरू करने की घोषणा करें. जय हिन्द. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस आशय का एक वीडियो संदेश शुक्रवार को जारी करते हुए कहा, ‘‘केंद्र द्वारा की गयी अग्निपथ योजना की घोषणा से बिहार और देश के अन्य हिस्सों के युवाओं में आक्रोश पैदा हो गया है इसलिए केंद्र को इस योजना पर अविलंब पुनर्विचार के बारे में सोचना चाहिए.

यदि यह संभव नहीं है तो युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि इस योजना से उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।’’ जदयू भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सबसे बड़ा गठबंधन सहयोगी है जो केंद्र में सत्तासीन है। बिहार में भी दोनों दल मिलकर सरकार चला रहे हैं.

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला