लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की विवादित टिप्पणी: कर्नाटक की रैली में प्रधानमंत्री को बताया 'जहरीला साँप'

भारत : पीएम मोदी ने 'कांग्रेस मतलब झूठी गारंटी' वाले बयान पर शिवकुमार का पलटवार, कहा- मुझे खुशी है कि पार्टी की गारंटी पर पीएम ध्यान दे रहे

भारत : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के 'सुसाइड नोट' वाले मजाक पर किया हमला, बोलीं- आत्महत्या विशेषकर युवाओं की आत्महत्या कोई मजाक का विषय नहीं है

भारत : कई लोग तब सवाल उठा रहे थे 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन की क्या जरूरत, लेकिन संकट में भारत ने आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना: पीएम मोदी

भारत : पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना तो जयराम रमेश ने किया पलटवार, ट्वीट कर कही ये बात

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब कांग्रेस की वारंटी नहीं बची तो उसकी गारंटी का क्या मतलब

भारत : बदरीनाथ धाम का कपाट खुलते ही पीएम मोदी के नाम की हुई पहली पूजा, श्रद्वालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, पारंपरिक धुन थिरकीं महिलाएं

भारत : कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं के नाम पीएम मोदी का संबोधन, कहा- हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा

भारत : गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश ने राहुल गांधी के मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया

भारत : दंतेवाड़ाः बारूदी सुरंग विस्फोट में वाहन के उड़े परखच्चे, हमले के बाद का वीडियो जारी, देखें