लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- 'पिछले चुनाव में भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर सरकार चोरी की थी'

भारत : कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी से किया जंतर-मंतर जाकर महिला पहलवानों के मन की बात सुनने का अनुरोध, ट्वीट कर कही ये बात

भारत : जानबूझकर केरल को कमतर दिखाने का प्रयास कर रहे हैं पीएम मोदी, सीएम पिनराई विजयन ने किया प्रधानमंत्री पर पलटवार

भारत : Watch: मैसूर रोड शो के दौरान पीएम मोदी की ओर फेंका गया मोबाइल, फिर भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते रहे प्रधानमंत्री

भारत : निर्मला सीतारमण ने कहा, कांग्रेस के डीएनए में है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना, 'मन की बात' में कोई राजनीति नहीं

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: डीके शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस कर्नाटक में कर सकती है पुरानी पेंशन स्कीम के बहाली की घोषणा

भारत : 'मोदी जी...मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए', कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा- मेरा भाई देश के लिए गाली ही नहीं बल्कि गोली खाने को भी तैयार है

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेडीएस को बताया 'प्राइवेट लिमिटेड पार्टी', बोले- कांग्रेस की 'बी' टीम है

भारत : पीएम मोदी को हमारे 'मन की बात' भी सुननी चाहिए, धरने पर बैठे पहलवानों ने की अपील

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा से पूछा, क्या कर्नाटक खिलौना है, जो वह अपना भविष्य मोदी के हाथों में सौंपेगा?