Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Narendra Modi In Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा। ...
Narendra Modi In Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की। ...
Narendra Modi In Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रस-बसपा-सपा पर जोरदार निशाना साधा। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा में की गई चुनावी रैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीएम मोदी ने रैली में विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो वो वह घुसपैठियों को पैसे बांटेगी। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के सत्ता में आने की संभावनाओं के बाद 'धन के बंटवारे' की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी नहीं बख्शेंगी। ...