लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

बॉलीवुड चुस्की : Ramoji Rao Died: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस; नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

भारत : IND vs PAK, T20 WC 2024: एक ही समय पर होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण और भारत-पाकिस्तान का मैच? जानें क्या शेड्यूल और टाइमिंग

भारत : Lok Sabha Session: कब शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र? जानें यहां

भारत : द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी को खिलाई दही-चीनी

भारत : राष्ट्रपति ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया, रविवार की शाम होगा शपथग्रहण समारोह

भारत : Narendra Modi Jayant Singh: जयंत चौधरी को ऑडियंस में जगह, एनडीए में फूट, चौधरी को मिला ऑफर, नहीं चलेगी 5 साल मोदी सरकार!

भारत : Shivraj-Nitish: 'चाचा' पर भरोसा नहीं, पलट जाएंगे, 'मामा' से हाथ नहीं मिलाया, देखें वीडियो

भारत : BIHAR NDA VS UPA Elections 2024: वोट शेयर 8.83 प्रतिशत कम, 9 सीट हारे, जानें एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का हाल, कैसा रहा प्रदर्शन

विश्व : पीएम मोदी ने बधाई संदेश के लिए ताइवान के राष्ट्रपति को कहा धन्यवाद तो भड़क गया चीन, ताइपे ने भी बीजिंग को दिया करारा जवाब

भारत : NDA Parliamentary Party meeting: टाइगर अभी जिंदा है...,पटना की सड़कों पर पोस्टर, देखें तस्वीरें