लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Narendra Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन होगा शामिल? जानें यहां

भारत : Modi 3.0 Updates: लोकसभा 2024 के सबसे अमीर सांसद चंद्र शेखर पेम्मासानी होंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा, TDP नेता ने 'X' पर दी बधाई

भारत : Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मोदी 3.0 में बिहार से यह 6 सांसद बन सकते हैं मंत्री, देखें नाम

भारत : Narendra Modi oath: नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकते हैं ये नेता, देखें पूरी लिस्ट

भारत : Modi 3.0 Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, कांग्रेस ने लगाई मुहर

भारत : Media Mughal Ramoji Rao: रामोजी राव राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व में विलीन, चंद्रबाबू नायडू ने अंतिम यात्रा में दिया कंधा

भारत : Narendra Modi Oath Taking Ceremony: 'इतिहास बनाने से चूके 'चाचा', नीतीश कुमार को पीएम का ऑफर मिला तो सबूत दिखाएं', पप्पू यादव ने कसा तंज

भारत : New Government Formation: मोदीजी का आदेश आया, मैं उसी का पालन कर रहा हूं, केरल से जीते भाजपा के इकलौते सांसद सुरेश गोपी की मोदी कैबिनेट में जगह पक्की

भारत : Modi 3.0 Updates: के. अन्नामलाई मोदी 3.0 कैबिनेट का हो सकते हैं हिस्सा, थोड़ी देर में संभावित मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी की बैठक

भारत : New Government Formation: नितिन गडकरी की जगह नरेंद्र मोदी की नई सरकार में लगभग पक्की, हो सकते हैं कैबिनेट का हिस्सा: सूत्र