मुंबई (पुराना नाम बॉम्बे) भारत के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। मुंबई के हॉर्बर वॉटर फ्रंट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे 1924 में ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया था। यहां एलिफैंटा की गुफाएं हैं। यह शहर सबसे ज्यादा चर्चित यहां की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वजह से रहता है। इसका कुल क्षेत्रफल 603.4 स्क्वॉयर किमी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनता 1.84 करोड़ है। Read More
जयपुर-मुंबई ट्रेन की सुरक्षा में तैनात जिस रेलवे सिपाही की गोली से 4 लोग मौत के घाट उतर गये। अब उसकी पत्नी ने पति का बचाव करते हुए दावा किया है कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हैं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। ...
महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने कहा कि 'लगान' के प्रसिद्ध कला निर्देशक वित्तीय तनाव में थे। बाल्दी ने कहा, "वह वित्तीय तनाव में थे, जिसके कारण शायद उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया।" ...
ठाणे में एक मजदूर 10वीं मंजिल जितनी ऊंचाई से गिरा, फिर भी उसकी जान बच गई। बिहार के रहने वाले प्रेम प्रकाश के साथ ऐसी घटना हुई जब वे एक निर्माणाधीन पुल की साइट पर हादसे का शिकार हुए। ...
कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने स्वचालित हथियार से आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। ...
एनसीपीसीआर ने साल 2018-19 के दौरान प्रसारित 'सुपर डांसर-3' के एक एपिसोड में कथित 'अनुचित सामग्री' के विषय में शो के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। अनुराग बसु ने कहा कि शो में बच्चों से पूछे गये प्रश्न माता-पिता के लिए शर्मनाक थे और मैं इसे समझता ह ...
Maharashtra Congress: कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष पद के लिए विजय वडेट्टीवार का नाम तय किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ब्रम्हपुरी विधायक विजय वडेट्टीवार दूसरी बार राज्य में विपक्ष के नेता चुने जा रहे हैं। ...