मुंबई: 10वीं मंजिल जितनी ऊंचाई से गिरा शख्स, फिर भी बच गई जान

By विनीत कुमार | Published: August 2, 2023 09:13 AM2023-08-02T09:13:40+5:302023-08-02T09:13:40+5:30

ठाणे में एक मजदूर 10वीं मंजिल जितनी ऊंचाई से गिरा, फिर भी उसकी जान बच गई। बिहार के रहने वाले प्रेम प्रकाश के साथ ऐसी घटना हुई जब वे एक निर्माणाधीन पुल की साइट पर हादसे का शिकार हुए।

Mumbai: Man fell from the height of 10th floor, still survived | मुंबई: 10वीं मंजिल जितनी ऊंचाई से गिरा शख्स, फिर भी बच गई जान

मुंबई: 10वीं मंजिल जितनी ऊंचाई से गिरा शख्स, फिर भी बच गई जान

मुंबई: कोई शख्स 10वीं मंजिल से भी गिरकर सही-सलामत बच जाए तो उसे आप क्या कहेंगे। जाहिर तौर पर ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुंबई से सटे ठाणे में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक मजदूर निर्माणाधीन पुल से करीब 115 फीट की ऊंचाई से गिरा, लेकिन कुछ हल्की चोट ही उसे आई और उसकी जान बच गई। इस शख्स की पहचान प्रेम प्रकाश के तौर पर हुई है जिसकी उम्र 33 साल है। प्रेम प्रकाश के अलावा तीन अन्य भी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार प्रकाश ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानता है कि इतनी बड़ी दुर्घटना में बच गया। हालांकि, उसे अपने दोस्त लवकुश कुमार (25) के इस घटना में जान गंवाने पर दुख है। प्रकाश ने बताया कि लवकुश ने ही उसे यहां नौकरी दिलाई थी। फिलहाल प्रकाश का इलाज शाहपुर सरकारी अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

प्रकाश बिहार से हैं और पिछले 13 साल से मुंबई में रह रहे हैं। इससे पहले वे एक ट्रक में झाड़ू लगाने का काम करते थे। अभी करीब 8 महीने पहले उन्हें एक मजदूर के तौर पर साइट पर नौकरी मिली थी।

प्रकाश ने घटना के बारे में कहा, 'यह सबकुछ कुछ सेकेंड में हुआ। यह इतनी तेजी से हुआ कि मुझे समझ नहीं हुआ कि क्या हुआ। मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और फिर कुछ मिनट बाद गांव वाले आए और मलबे से मुझे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।'

Web Title: Mumbai: Man fell from the height of 10th floor, still survived

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई