<p>हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने अक्टूबर 2017 में #MeToo हैशटैग के साथ अपने संग हुए यौन शोषण की बात सार्वजनिक की थी। एलिसा का ट्वीट वायरल हो गया और पूरी दुनिया में लाखों महिलाओं ने #MeToo हैशटैग के साथ अपने संग हुए शोषण की बात सार्वजनिक की। करीब एक साल बाद सितंबर 2018 में भारतीय एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। दत्ता के आरोपों से नाना पाटेकर ने इनकार किया लेकिन इसी के साथ भारत में फिल्म, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के कई पुरुषों पर यौन शोषण के आरोप लगे। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री एमजे अकबर पर भी कई महिला पत्रकारों ने दशकों पहले यौन शोषण किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। </p> Read More
पूर्व मिस इंडिया निहारिका सिंह के अपनी ‘मी टू’ स्टोरी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कुब्रा सैत ‘‘सैक्रेड गेम्स’’ के अपने सह कलाकार के समर्थन में आगे आई हैं। ...
फेसबुक ने शनिवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में अब उसके कर्मियों को मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत नहीं होगी. फेसबुक से पहले दिग्गज कंपनी गूगल भी यह ऐलान कर चुकी है. ...
जर्मन एयरलाइन की फ्लाइट अटेंडेंट अनिसिया बत्रा ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। महिला के पति मयंक सिंघवी को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि महिला के सास-ससुर को भी इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया। ...
गुजरात के सूरत में 25 महिला होम गार्ड्स ने दो वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। ...
माजुली (मुख्यालय) पुलिस की अतिरिक्त अधीक्षक लीना डोले ने अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल पर छह वर्ष पहले उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अग्रवाल इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए मौजूद नहीं हुए। ...
फ्रांस की हथियार बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट से भारत सरकार ने 36 राफेल फाइटर विमान खरीदने का सौदा किया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि इस डील में नरेंद्र मोदी सरकार ने रिलायंस समूह के कारोबारी अनिल अंबानी को फायदा पहुँचाया है। मोदी ...