ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के "दुरुपयोग" पर बेहद कड़ा रूख अपनाते हुए "दोहरा मापदंड" अपनाने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस की खिंचाई की। ...
भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भगवा पार्टी से पूछा कि उसकी नारी ब्रिगेड कहां है। ...
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के पैतृक आवास वाले मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ने 30 जनवरी को सेन को राज्य के भूमि और राजस्व विभाग के दस्तावेज सौंपे थे, जिसमें कहा गया था कि 2006 में दाखिलखारिज के जरिये पूरी 1.38 एकड़ जमीन सेन की है। विश्वविद्यालय प ...
प्रशांत किशोर ने कहा, जिस पार्टी के जीरो एमपी हैं वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो देश की पूरी पार्टियों का एकत्रित कर रही है। ...
लखनऊ में सपा कार्यालय में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी को हटाने में हम आप लोगों के साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी हटे, देश बचे। उस अभियान में हम लोग आपके साथ हैं। ...
नीतीश कुमार ने लखनऊ में कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में ‘जनविरोधी’ भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों को अधिक से अधिक संख्या में एकजुट करने का प्रयास. ...
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि देश एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और ऐसे समय में विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है। जनता उनका साथ क्यों देगी? ...
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष की एकजुटता पर बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर बिहार में सर्वदलीय बैठक होती है तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है, लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एकजुट हैं। ...