"अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो धरना प्रदर्शन करूंगी", बोली सीएम ममता, कहा- देखूंगी कौन अधिक शक्तिशाली...बुलडोजर या मानवता

By भाषा | Published: April 27, 2023 07:09 AM2023-04-27T07:09:09+5:302023-04-27T07:33:31+5:30

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के पैतृक आवास वाले मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ने 30 जनवरी को सेन को राज्य के भूमि और राजस्व विभाग के दस्तावेज सौंपे थे, जिसमें कहा गया था कि 2006 में दाखिलखारिज के जरिये पूरी 1.38 एकड़ जमीन सेन की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दस्तावेजों को चुनौती दी है।

west bengal cm mamata banerjee says If bulldozer hits Amartya Sen house I will protest | "अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो धरना प्रदर्शन करूंगी", बोली सीएम ममता, कहा- देखूंगी कौन अधिक शक्तिशाली...बुलडोजर या मानवता

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsनोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के समर्थन में सीएम ममता बनर्जी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि अगर अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो वे धरना प्रदर्शन करेंगी।बता दें कि विश्व भारती विश्वविद्यालय का यह आरोप है कि सेन ने 0.13 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के पैतृक आवास 'प्रतीची' में 'बुलडोजर' चलाया तो वह बोलपुर में धरना देंगी। 

अमर्त्य सेन पर क्या है आरोप

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमर्त्य सेन पर आरोप लगाया है कि जितनी जमीन उन्हें पट्टे पर दी गई थी, उससे अधिक जमीन पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में अमर्त्य सेन को छह मई तक या अंतिम आदेश के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का आरोप है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री ने 0.13 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। 

सीएम ममता ने दी धरने की धमकी

ममता बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि ‘‘अमर्त्य सेन पर आए दिन हमले हो रहे हैं। मैंने उनका (विश्व भारती विश्वविद्यालय का) दुस्साहस देखा है। मैं वहां बोलपुर जाने वाली पहली व्यक्ति होऊंगी अगर वे उनके घर पर बुलडोजर चलाते हैं। मैं वहां धरना दूंगी। मैं यह देखना चाहती हूं कि कौन अधिक शक्तिशाली है - बुलडोजर या मानवता।’’ 

गौर करने वाली बात यह है कि बनर्जी ने 30 जनवरी को सेन को राज्य के भूमि और राजस्व विभाग के दस्तावेज सौंपे थे, जिसमें कहा गया था कि 2006 में दाखिलखारिज के जरिये पूरी 1.38 एकड़ जमीन सेन की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दस्तावेजों को चुनौती दी है। 
 

Web Title: west bengal cm mamata banerjee says If bulldozer hits Amartya Sen house I will protest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे