मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के रंग को लेकर आपत्तिजनक बयान एक कार्यक्रम में दिया। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई दी हैष ...
Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे। ...
Maharashtra Congress: कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष पद के लिए विजय वडेट्टीवार का नाम तय किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ब्रम्हपुरी विधायक विजय वडेट्टीवार दूसरी बार राज्य में विपक्ष के नेता चुने जा रहे हैं। ...
Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। ...
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सदन की रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक सुबह 9:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में होगी। ...
I.N.D.I.A: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे और उन नेताओं में से हैं जो अगले महीने अनुपलब्ध रहेंगे। ...
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल, पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह ...