मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा, "मोदी सरकार चाहती है कि लोकतांत्रिक भारत धीरे-धीरे तानाशाही में बदल जाए।" ...
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर जमकर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन से भयभीत होकर फर्जी बहस चला रहे हैं। ...
INDIA Mumbai meet: 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया है। ...
मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद प्रमुख लालू यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने संबोधन दिया। ...
INDIA Mumbai meet: पटना, बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई। हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें...मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। ...
INDIA Alliance: 13 सदस्यीय समिति सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी, सीट बंटवारे पर काम शुरू करेगी। ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी। ...
INDIA Mumbai meet: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने शुक्रवार को संकल्प लिया कि वे अगला लोकसभा जहां तक संभव होगा मिलकर लड़ेंगे तथा सीटों के तालमेल पर तत्काल काम शुरू किया जाएगा। ...
INDIA Alliance: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एक संयोजक होना चाहिए। मुझे लगता है कि एक वर्किंग ग्रुप की भी जरूरत है क्योंकि जिस तरह के हालात बन रहे हैं, हम इस तरह हर दो महीने में बैठक नहीं कर सकते हैं। ...