जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा कि पुनर्विचार याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं हैं। न्यायालय ने अपने 14 दिसंबर 2018 के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग वाली याचिकाओं केा खारिज कर दिया। ...
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विद्वान, कुशल राजनेता और सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में से एक..., नागरिकों को सशक्त बनाने में लाल कृष्ण आडवाणी जी के विशिष्ट योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा।’’ ...
सोनिया ने आरोप लगाया था कि सरकार ने व्हाट्सएप के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की जासूसी के लिए इजरायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था। ...
शाह (जो केंद्रीय गृह मंत्री भी हैं) ने कहा कि नए अध्यक्ष द्वारा पार्टी का प्रभार दिसंबर तक संभाल लिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने बातचीत में इस धारणा को खारिज किया कि वह परदे के पीछे से पार्टी को चलाने वाली ‘‘सर्वोच्च शक्ति’’ बने रहेंगे। ...
भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं को इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट देने से मना कर दिया गया है। इन नेताओं में एकनाथ खड़से, विनोद तावड़े, चंद्रशेखर बवानकुले और प्रकाश मेहता शामिल हैं। इनमें से तावड़े और बवानकुले देवेंद्र फड़नवीस सरकार की कैबिनेट में ...
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दावा किया था कि भाजपा-शिवसेना को हराने के लिये कोई विपक्ष नहीं बचा है। उनके इस बयान की पवार ने शनिवार को आलोचना की। ...
नड्डा ने करीब चार माह पहले सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आधार पर नड्डा को जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। ...
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उम्मीद जताई कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा सर्वोत्तम पार्टी बनेगी और 2022 में हिमाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनाकर पार्टी इतिहास रचेगी। ...