जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘संप्रग के दस साल के कार्यकाल में, हर रक्षा सौदा भ्रष्टाचार के संदेह के घेरे में था। यह हेलीकॉप्टर सौदा हो या पनडुब्बी सौदा.... उसने दस साल किसी भी खरीद सौदे पर हस्ताक्षर नहीं किए।’’ ...
नड्डा नहीं चाहते कि वह अपनी पारी की कमजोर शुरुआत करें. ऐसे में वह मध्य फरवरी में पदभार स्वीकारना चाहेंगे, जब बजट की प्रस्तुति के बाद संसद अवकाशकाल में रहेगी और परिणाम भी आ चुके होंगे. ...
TOP News 2 January 2020: आज से पीएम मोदी दो दिन के लिए कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से विमान और रेल सेवाएं प्रभावित हैं। इसके अलावा जानिए वो बड़ी खबरें जिनपर आज रहेगी हमारी नजर... ...
कांग्रेस सांसदों द्वारा संसदीय दल का नेता पुन: निर्वाचित किए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कई ‘‘निर्णायक कदमों’’ पर विचार किया जा रहा है और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘‘निडर नेतृत्व’’ की प्रशंसा की। ...
भाजपा ने इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में राज्य की सभी चार सीटों पर जीत हासिल की तो दूसरी ओर नवंबर में धर्मशाला में हुए 'हिमाचल राइजिंग ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट' के दौरान लगभग 93 हजार करोड़ रुपये के सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये गए। ...
जेपी नड्डा ने इंदौर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सिंधी समाज के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वहां से जेपी नड्डा उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन भी किया। ...
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तथा पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर लगभग सभी गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी तैयार करने के प्रस्ताव की खिलाफत की है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस प्रस्ताव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ...