भाजपा को विश्व की बेहतरीन पार्टी बनाने के लिए काम करेंगे : नड्डा

By भाषा | Published: October 10, 2019 05:48 AM2019-10-10T05:48:44+5:302019-10-10T05:48:44+5:30

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उम्मीद जताई कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा सर्वोत्तम पार्टी बनेगी और 2022 में हिमाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनाकर पार्टी इतिहास रचेगी। 

Will work to make BJP the best party in the world: Nadda | भाजपा को विश्व की बेहतरीन पार्टी बनाने के लिए काम करेंगे : नड्डा

भाजपा को विश्व की बेहतरीन पार्टी बनाने के लिए काम करेंगे : नड्डा

 भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह जिले मंडी आए जगत प्रकाश नड्डा का बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए जिले के लोगों का धन्यवाद करते हुए नड्डा ने कहा कि यह प्यार और अपनापन उन्हें ताकत देता है कि वह पार्टी के करोड़ों कार्याकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और भी समर्पण और प्रतिबद्धता से काम करें।

नड्डा ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी और अब वह यह सुनिश्चित करेंगें कि भाजपा दुनिया की सबसे बेहतरीन पार्टी बने। उन्होंने कहा कि देश में हजारों राजनीतिक पार्टियां हैं लेकिन भाजपा को छोड़कर सभी का नियंत्रण खास परिवार के पास है। नड्डा ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास नए भारत का दृष्टिकोण है और वह साहसी फैसले लेने से नहीं डरती।

इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि नड्डा ने न केवल राज्य एवं यहां के लोगों का सम्मान बढ़ाया है बल्कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को दुनिया की सबसे बेहतरीन पार्टी बनाने की उम्मीद भी दी। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उम्मीद जताई कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा सर्वोत्तम पार्टी बनेगी और 2022 में हिमाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनाकर पार्टी इतिहास रचेगी। 

Web Title: Will work to make BJP the best party in the world: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे