जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 निरस्त करने, तीन तलाक की प्रथा खत्म करने और नागरिकता संशोधन कानून सहित पिछले छह सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘इच्छाशक्ति’’ और अमित शाह की ‘‘रणनीति’’ के ...
सिद्दि के विधान परिषद जाने का श्रेय भाजपा को जाता है। सिद्दि आरएसएस से संबंद्ध वनवासी कल्याण आश्रम की राज्य इकाई के सदस्य हैं। उत्तरी कन्नड़ जिले में सिरसी और येल्लापुर के बीच हितलाहल्ली में एक साधारण से घर में रहने वाले शांताराम सिद्दि, अपने समुदाय ...
भाजपा नेता अनिल बलूनी को नई दिल्ली इलाके में वहीं ‘35 लोधी स्टेट’ बंगला आवंटित हुआ है जिसमें प्रियंका पिछले कई वर्षों से रह रही थीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘आज अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल ...
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य शुक्ला को नारायण पंचारिया की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पंचारिया का कार्यकाल समाप्त हो गया था। मध्य प्रदेश के जबलपुर से भाजपा के सांसद राकेश सिंह लोकसभा में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। ...
कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियाँ, फ़रवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च-मध्य प्रदेश में सरकार गिरायी, अप्रैल -मोमबत्ती जलवाई, मई -सरकार की 6 वीं सालगिरह ,जून -बिहार में वर्चुअल रैली और जुलाई -राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। ...
पाटिल उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के समन्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद भी रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से ही सांसद हैं। पाटिल का जन्म पड़ोसी महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। पाटिल ने कहा, "मैं भाजपा में एक ...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोट के अंतर से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए उस पर कोविड-19 से होने वाली मौतों, जीडीपी के आंकड़ों और सीमा पर चीनी आक्रमण को लेकर ''संस्थागत तौर पर झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया। ...