‘35 लोधी स्टेट’ बंगलाः प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता अनिल बलूनी से फोन पर बात की, नए घर में खुशियों की कामना की

By भाषा | Published: July 27, 2020 09:06 PM2020-07-27T21:06:15+5:302020-07-27T21:06:15+5:30

भाजपा नेता अनिल बलूनी को नई दिल्ली इलाके में वहीं ‘35 लोधी स्टेट’ बंगला आवंटित हुआ है जिसमें प्रियंका पिछले कई वर्षों से रह रही थीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘आज अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूँ।

35 Lodhi Road BJP MP Anil Baluni invites Priyanka Gandhi lunch at Lutyens’ home she’s vacating for him | ‘35 लोधी स्टेट’ बंगलाः प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता अनिल बलूनी से फोन पर बात की, नए घर में खुशियों की कामना की

मंत्रालय का कहना था कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका इस आवास की पात्रता नहीं रखती हैं। (file photo)

Highlightsनए घर की शुभकामनाएं देते हुए आशा करती हूं कि उन्हें भी इस घर में उतनी ही ख़ुशियां मिलें जितनी मुझे और मेरे परिवार को मिलीं।अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले प्रियंका ने बलूनी को चाय पर भी आमंत्रित किया है।शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेता अनिल बलूनी से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और उन्होंने बलूनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के साथ ही उम्मीद जताई कि भाजपा सांसद को नए घर में उतनी ही खुशियां मिलेंगी जो उन्हें एवं उनके परिवार को मिली हैं।

गौरतलब है कि बलूनी को नई दिल्ली इलाके में वहीं ‘35 लोधी स्टेट’ बंगला आवंटित हुआ है जिसमें प्रियंका पिछले कई वर्षों से रह रही थीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘आज अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूँ।

उन्हें नए घर की शुभकामनाएं देते हुए आशा करती हूं कि उन्हें भी इस घर में उतनी ही ख़ुशियां मिलें जितनी मुझे और मेरे परिवार को मिलीं। अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले प्रियंका ने बलूनी को चाय पर भी आमंत्रित किया है।

प्रियंका अपना सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया में हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था। मंत्रालय का कहना था कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका इस आवास की पात्रता नहीं रखती हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा है ‘जंगलराज’ : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार दिखावे के लिए तबादले के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

प्रियंका ने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खबरें देखना छोड़ दिया है? उन्होंने गोरखपुर एवं कुछ अन्य जिलों में अपराध की घटनाओं से जुड़ी खबरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्या उत्तर प्रदेश के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती?

उप्र में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र (गोरखपुर) में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड। लेकिन दिखावे के लिए कुछ तबादलों के अलावा और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है।’’

Web Title: 35 Lodhi Road BJP MP Anil Baluni invites Priyanka Gandhi lunch at Lutyens’ home she’s vacating for him

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे