जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने बताया है कि हम हर गांव में राहुल गांधी द्वारा किये गए ओबीसी के अपमान पर माफी मांगे जाने की भी मांग करेंगे। पूरा मामला राहुल गांधी के मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। ...
जेपी नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनका अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुकवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है।" ...
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...
Bihar BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने नड्डा को राष्ट्रविरोधी करार देते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है वह अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को छुपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए नजर आए। दरअसल, गांधी लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर दिए अपने बयान को लेकर भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ...