देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है कांग्रेस, विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे राहुल गांधी: जेपी नड्डा

By मनाली रस्तोगी | Published: March 17, 2023 10:03 AM2023-03-17T10:03:27+5:302023-03-17T10:04:24+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए नजर आए। दरअसल, गांधी लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर दिए अपने बयान को लेकर भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

BJP President JP Nadda attacks Rahul Gandhi over his speech in London | देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है कांग्रेस, विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे राहुल गांधी: जेपी नड्डा

(फोटो क्रेडिट- ANI)

Highlightsनड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं।नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी भी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए नजर आए। दरअसल, गांधी लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर दिए अपने बयान को लेकर भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में भाजपा लगातार उनपर हमला बोल रही है। इसी क्रम में नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी भी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "यह देशद्रोहियों को मजबूत नहीं तो क्या है? विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? राहुल गांधी जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपका इरादा क्या होता है?"

जेपी नड्डा ने कहा, "किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के घरेलू मामलों में दखल देने के पीछे उनकी क्या मंशा है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए आजादी के बाद से भारत के इतिहास में यहां तक ​​कि सबसे कठिन समय में भी भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह बहुत गंभीर मामला है।"

Web Title: BJP President JP Nadda attacks Rahul Gandhi over his speech in London

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे