इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
- बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने तीन कार्यकाल शासन किया। प्रधानमंत्री नेहरू भी उनके काम की तारीफ करते नहीं अघाते थे। लेकिन 2 अक्टूबर 1963 को कामराज ने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ी और संगठन के काम में लग गए। ...
व्यक्ति का नाम उसके विचारों के साथ जुड़ा हुआ होता है। विचार कभी निर्विरोध नहीं हो सकते। ऐसे में जब किसी व्यक्ति का नाम सामने रखा जाता है तब उसके समर्थकों के साथ-साथ विरोधी भी सामने आ सकते हैं। ...
इंदिरा गांधी ने आपातकाल हटाया, पूरे विपक्ष को रिहा किया और बाकायदा एक विश्वसनीय चुनाव कराया। पराजित हुईं और फिर चार महीने तक अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा। ...
कई कूटनीतिक विश्लेषक शिमला समझौते को इंदिरा गांधी की बड़ी भूल मानते हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच तीन दशकों तक शांति बहाली में इसका बड़ा योगदान रहा है। ...