इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
1977 के लोकसभा चुनाव देश में परिवर्तन का चुनाव था। लोगों में इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रति गुस्सा था। गैर-कांग्रेसी पार्टियों ने इस गुस्से को पढ़ लिया। 23 जनवरी 1977 को जनता पार्टी का गठन हुआ। ...
lok sabha elections flashback: इंदिरा गांधी ने 1980 में यह सीट तीन लाख मतों के अंतर से जीती थी और 1984 में उनकी हत्या होने तक उन्होंने उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। ...
सोनिया गांधी जब 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं तो देश में विदेशी बहु के नारे गूंजने लगे. यहां तक कि उनके पार्टी के भी कई नेता उनके विरोध में उतार आये. आज परिस्थितियां बदली हैं लेकिन चुनौतियां फिर भी कम नहीं हैं. ...
भारतीय बजट का इतिहास (History of Union Budget): भारत के इतिहास में ऐसे तीन मौके आए हैं जब देश के प्रधानमंत्री ने देश का आम बजट पेश किया हो। ये तीन प्रधानमंत्री थे पंडित जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी। ...
लोगों से जुड़ने की कला और मुद्दों को लेकर समझ ही राजनीति में लंबे समय तक किसी भी नेता को प्रासंगिक बनाता है. इंदिरा गांधी की छवि के नाम पर प्रियंका गांधी की राजनीतिक चुनौतियों को सीमित नहीं किया जा सकता. ...
लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त किया और उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी। ...