प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री: तस्वीरों में गांधी-नेहरू परिवार की पाँच पीढ़ियाँ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2019 06:09 PM2019-01-23T18:09:56+5:302019-01-23T18:09:56+5:30

Next

जवाहरलाल नेहरू के पिता मशहूर बैरिस्टर मोतीलाल नेहरू कांग्रेस से जुड़ गये थे। वो 1919 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बने।

पिता के कदमों पर चलते हुए जवाहरलाल नेहरू भी कांग्रेस से जुड़े और 1929 और 1930 में पार्टी अध्यक्ष बने। जवाहरलाल देश के पहले प्रधानमंत्री भी बने।

जवाहरलाल की इकलौती बेटी इंदिरा गांधी देश की तीसरी और पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा 1959 में कांग्रेस अध्यक्ष रहीं।

इंदिरा के पति फिरोज गांधी भी सांसद रहे। फिरोज को जवाहरलाल नेहरू के आलोचकों में शुमार किया जाता था।

इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी ने माँ की मृत्यु के बाद देश की बागडोर संभाली और देश के पीएम बने। राजीव गांधी 1985 से 91 तक अध्यक्ष पद संभाला।

इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी भी राजनीति में सक्रिय थे लेकिन 1980 में उनकी असमय मौत हो गयी।

राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने 1998 में कांग्रेस की कमान संभाली और पार्टी अध्यक्ष बनीं।

संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी लोक सभा सासंद हैं और बीजेपी सरकार में मंत्री हैं।

राजीव और सोनिया के बेटे राहुल दिसंबर 2017 से कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

संजय और मेनका के बेटे वरुण गांधी यूपी की सुल्तानपुर संसदीय सीट से बीजेपी सांसद हैं।

23 जनवरी 2019 को प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव (पूर्वी यूपी) नियुक्त किया गया। हालाँकि इससे पहले वो अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करती रही हैं।