Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
सोमवार को इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में ऐसी टिप्पणी की, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ...
बड़ा सवाल किया गया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया उनका क्या हुआ? बता दें कि जो तस्वीर शेयर की गई उसमें पहलगाम हमले में ही शामिल 4 आतंकियों की है। ...
Assembly elections: दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा 25 से 30 मई के बीच कभी भी हो सकता है और इसकी तारीख अगले 4-5 दिनों में बता दी जाएगी। ...
बता दें शनिवार को पाकिस्तान के डीजीएमओ की अपील पर भारत सरकार ने युद्ध विराम पर अपनी सहमति जताई और सीजफायर लागू हो गया। अब इसको लेकर जहां कई राजनीतिक दल सही कदम बता रहे हैं, वहीं कई सियासी पार्टियां नरेंद्र मोदी सरकार को अपने टारगेट पर ले रहीं हैं। ...