Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karnataka MLC Polls 2024 live update: स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 3.63 लाख और 70,260 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 170 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 461 मतदान केंद्र स्थापित ...
Telangana Legislative Council by-election: उपचुनाव के लिए मतदान 28 मार्च को हुआ था। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे दो जून तक के लिए टाल दिया गया था। ...
रमेश के साथ 'जूम कॉल' पर बातचीत के दौरान असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में कम से कम सात सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कथित आंतरिक कलह और 'इंडिया' के प्रभाव से कांग्रेस को फायदा हुआ है। ...
सोमवार को जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एग्जिट पोल के बारे में पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इन्हें मोदी मीडिया पोल कर दिया। ...
Pema Khandu: तवांग से ताल्लुक रखने वाले खांडू ने पहली बार 2011 में अपने पिता की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया था। ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों, सीएलपी नेताओं और पीसीसी अध्यक्षों के साथ बैठक की। ...