Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा इस चुनाव में '400 पार' कर रही है और 'एक बार फिर मोदी सरकार' का नारा लगाते हुए भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। ...
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और दमदम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी सौगत रॉय ने कहा कि यह ऐसा चुनाव है, जो कई चीजें तय करेगा। केंद्र की वर्तमान सरकार तानाशाही प्रवृत्ति को प्रदर्शित कर रही है। ...
निशिकांत दुबे ने झारखंड के चुनावी हालात पर बात करते हुए कहा कि यहां की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार का कोई प्रभाव नहीं है, जनता पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री की गद्दी पर देखना चाहती है। ...
प्रधानमंत्री के 'परमात्मा' वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किये गये हमले पर पलटवार करते हुए योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें "मोदी फोबिया" हो गया है। ...
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को आधारहीन रूप से कोसना कांग्रेस नेता का एकमात्र एजेंडा है। ...
वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मिलकर नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। ...