हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं। प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे। Read More
हिमाचल प्रदेश के सोलन में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में ऐलान किया कि चुनाव बाद सूबे में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह 10 दिनों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। ...
Satya Nishtha app: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह ऐप पुलिस को अपराधियों का एक डेटाबेस तैयार करने और जिले के विभिन्न थानों में होने वाले अपराधों का अध्ययन करने में मदद करेगी। ...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में कहा कि भाजपा के लिए कभी भी गद्दी मायने नहीं रखती है। हम अपने मूल्यों के साथ जुड़े हैं और इसलिए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर हमारी स्वीकार्यता है। ...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष को सबसे ज्यादा परेशानी हमारे तंबू से है। हमारा तंबू तो दिल्ली में भी लगा है ओर हिमाचल में भी लगा है। उनका उखड़ गया तो हम इसमें क्या कर सकते हैं। ...
मनाली के उप-मंडल मजिस्ट्रेट ने एबीवीआईएमएएस के दल के साथ जरी में एक स्थानीय बचाव दल को भी भेजा है। उन्होंने कहा कि बचाव दल को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के लिए सैटेलाइट फोन के साथ रवाना किया गया है। ...
हिमाचल प्रदेश में आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘यदि राज्य में आप सत्ता में आती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। केजरीवाल की गारंटी से लड़कियों को अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।’’ ...