हिमाचल प्रदेश में 'आप' का ऐलान- सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपए, बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 1, 2022 07:53 AM2022-09-01T07:53:08+5:302022-09-01T08:11:59+5:30

हिमाचल प्रदेश में आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘यदि राज्य में आप सत्ता में आती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। केजरीवाल की गारंटी से लड़कियों को अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।’’

rs 1000 every month to women free education-health 1 crore martyr's family Kejriwal fourth guarantee announced HP | हिमाचल प्रदेश में 'आप' का ऐलान- सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपए, बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsहिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बुधवार को आप नेता मनीष सिसोदिया ने यहां कई नई घोषणाएं की है। उन्होंने सभी के लिए मुफ्त हेल्थ और शिक्षा देने की बात कही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश में यदि आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है तो वह 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देगी। 

मनीष सिसोदिया ने यह एलान किया है

पालमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आप नेता सिसोदिया ने महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देने की उनकी पार्टी की चुनाव पूर्व ‘गारंटी’ को ‘स्त्री सम्मान राशि’ बताया और कहा कि इससे सभी महिलाएं सशक्त होंगी, उनमें वे महिलाएं भी हैं जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। 

आपको बता दें कि सिसोदिया ने कार्यक्रम में ‘केजरीवाल की चौथी गारंटी’ की घोषणा की। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं अन्य आप नेता भी थे। 

हेल्थ से लेकर शिक्षा, सबकुछ मिलेगा मुफ्त

हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले दल आप ने सभी बच्चों के लिए मुफ्त एवं उत्तम शिक्षा, सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए एक -एक करोड़ रूपए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। 

इस पर बोलते हुए सिसोदिया ने आगे कहा, ‘‘ यदि राज्य में आप सत्ता में आती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ महाविद्यालयों में अध्ययनरत महिलाएं पुस्तकें खरीदने के लिए यह धनराशि खर्च कर सकती हैं। केजरीवाल की गारंटी से लड़कियों को अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।’’ 

Web Title: rs 1000 every month to women free education-health 1 crore martyr's family Kejriwal fourth guarantee announced HP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे