महाराष्ट्र: गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान और शाहरुख दिखे एक साथ, सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे स्टार
By आकाश चौरसिया | Published: September 25, 2023 11:45 AM2023-09-25T11:45:36+5:302023-09-25T13:08:44+5:30
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर शाहरुख खान और सलमान खान गणेश पूजा करने पहुंचे थे। यहां दोनों ने सीएम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं जिसके बाद दोनों की फोटो काफी वायरल हो गई।
मुंबई: गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ पूजा करने पहुंचे। दोनों सुपरस्टार ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। साथ ही सीएम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं जिसके बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही काफी वायरल हो रही हैं।
शाहरुख खान महाराष्ट्र सीएम के घर पर अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ आए थे। वहीं सलमान खान बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा के साथ सीएम आवास पहुंचे। इस अवसर पर शाहरुख खान पारंपरिक लाल रंग के कुर्ते पहन थे तो सलमान खान ने भी लाल रंग का एथनिक कुर्ता पहने दिखाई दिए।
इससे पहले जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, आशा भोसले, बोनी कपूर और रश्मि देसाई भी गणेश चतुर्थी के खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पूजा में शामिल हो चुके हैं।
हाल ही में शाहरुख खान ने भी मुंबई के लालबाग के राजा में विराजे विशालकाय गणपति के दर्शन बेटे अबराम के साथ किए। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, यह काफी हिट हुई और लोगों को पसंद आई।
फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण थी, इनके अलावा फिल्म में सह-कलाकार सानया मल्होत्रा और सुनील गरोवर अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म को लेकर कहा है कि यह कोविड-19 के बाद ऐसा अवसर है जहां एक साथ मिलकर फिल्म की कामयाबी पर पार्टी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म से कई ऐसे लोग भी जुड़े थे जो दक्षिण से आते हैं और मुंबई में पिछले 4 साल से रह रहे थे। इन सभी ने दिन और रात न देखते हुए फिल्म को शानदार बनाने में लगातार मेहनत की है। शाहरुख ने कहा कि यह काम बहुत कठिन था लेकिन सभी लगे रहे।
'जवान' की सक्सेस पार्टी में अपनी आने वाली फिल्म डुन्की की रिलीज डेट के बारे में भी शाहरुख बता चुके हैं। उन्होंने कहा, "हमने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन 'पठान' को बड़े पर्दे पर उतारा है, फिर जन्माष्टमी के अवसर पर 'जवान' का रिलीज होना जो काफी सुकून भरा रहा क्योंकि फिल्म ने अच्छी कमाई भी कर ली है।"
शाहरुख खान ने कहा है कि आगे नया साल और क्रिसमस आ रहे हैं और हो सकता है कि 'डुन्की' की रिलीज भी इस दौरान हो जाए। शाहरुख ने बताया कि वो राष्ट्र की एकता में विश्वास रखते हैं और इसी कारण जब कोई खास पर्व होता है तभी फिल्म रिलीज होती हैं। डुन्की राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही है जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।
राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ इससे पहले 'चक दे इंडिया' और तापसी पन्नू के साथ 'पिंक' जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' भी इस साल दीपावली के मौके पर रिलीज होने वाली है। यही नहीं इस बार के 'बिग बॉस 17' को भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे।