दुष्यंत चौटाला हरियाणा के राजनेता और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के संस्थापक हैं। 3 अप्रैल 1988 को हिसार में जन्मे दुष्यंत पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के परपोते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में वह हिसार सीट से कुलदीप बिश्नोई को हराकर सबसे युवा सांसद बने थे। दिसंबर 2018 में लोकदल से निकाले जाने के बाद उन्होंने जेजेपी नाम अपनी अलग पार्टी का गठन किया। Read More
कांउटिंग शुरू होने से पहले जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटला ने दावा किया कि सरकार की चाभी उनके पास है..और उससे बस एक दिन पहले ही कहा कि किसान कमेरे का काफिला चंडीगढ़ चल दिया ..कौन हैं दुष्यंत चौटाला जो सकार की कुंजी रखने के दावे कर रहे हैं.. ...
चौटाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पहले हम अपने विधायकों की बैठक बुलाएंगे, फैसला करेंगे कि सदन में हमारा नेता कौन होगा और फिर इस पर आगे सोचेंगे।’’ लेकिन उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।’’ ...
दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा की मौजूदा विधायक प्रेम लता से है। रुझानों के मुताबिक दुष्यंत चौटाला कई हजार वोटों से आगे हैं। ...
हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे: गुरुवार दोपहर तीन बजे तक प्राप्त रुझान के अनुसार राज्य की 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 37 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 पर आगे चल रही है। ...
हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को शाहबाद (अ.जा.) सीट से जजपा के राम करण ने 37,127 मतों से हराया। जजपा के ही अमरजीत ढांडा ने भाजपा के परमिंदर सिंह ढुल को 24,193 मतों से हराकर जुलाना सीट जीत ली। जननायक जनता पार्टी के राम निवास ने नरवाना (अ.जा.) से ...
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि खट्टर सरकार के विरोध में लहर है।’’ यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी किसे समर्थन देगी, उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना बेहद जल्दबाजी होगी। हम अपने विधायकों की पहले एक बैठक बुलाएंगे और विधानसभा के अपने नेता पर क ...
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा 37 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी हे और 10 सीटों पर आगे है। ...
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। जबकि जेजेपी 10 सीटों पर और निर्दलीय सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ...