दीपिका पादुकोण एक लोकप्रिय भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने ओम शांति ओम (2007) से अपने करियर की शुरुआत की थी। 5 जनवरी 1986 को जन्मी दीपिका ने पीकू, ये जवानी है दीवानी जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में रणवीर सिंह के साथ सुपरहिट फिल्म देने के बाद उन्होंने 14 नवंबर 2018 को उनसे शादी कर ली है।