Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने राहुल गांधी के विदेश दौरे के दौरान दिए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि यही लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। ...
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट जारी होने के बाद अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व प्रमुख रघुराम राजन की आलोचना की। ...
कांग्रेस पार्टी 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी। इसकी पुष्टि जयराम रमेश ने कर दी है। फिलहाल यह नहीं है कि कांग्रेस की ओर से कौन इस बैठक में हिस्सा लेगा। ...
Lok Sabha Elections 2024: गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है। ...
वीडियो पर मजे लेते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि 'महिला पहलवानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी तीखी प्रतिक्रिया।' उधर आप ने भी इस वीडियो पर ट्वीट किया है। ...
राजस्थान की गहलोत सरकार को घेरते हुए भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस तरह की अचानक घोषणाओं से जनता के मन में अपने लिए सहानभूति नहीं पैदा कर सकती है। ...
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कडुगोलू को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। ...