Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
अभी निर्णय नहीं लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भी दोनों बंद कमरे में मिले। आखिरकार कई सीटों पर फ्रेंडल फाइट की स्थिति के बावजूद कांग्रेस को रजामंदी की मुहर लगाना पड़ा। ...
Rajya Sabha elections: कांफ्रेंस के विधायकों और अन्य निर्दलीय विधायकों में जो उत्साह दिख रहा है, उसे देखते हुए मुझे उम्मीद है कि नेशनल कांफ्रेंस राज्यसभा की चारों सीटें जीत लेगी। ...
Tejashwi Yadav PC:अटकलें लगाई जा रही हैं कि विपक्षी दल आगामी बिहार चुनावों के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकता है। ...
डीके शिवकुमार राज्य सरकार की कमान उनकी जगह ले सकते हैं। सिद्धारमैया सरकार नवंबर में अपने ढाई साल पूरे कर लेगी। हालाँकि, सिद्धारमैया ने बार-बार कहा है कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। ...
Bihar Election 2025: राजद एक ऐसा दल है जो केवल बिहार और आसपास के राज्यों में चुनाव लड़ता है... हम दक्षिण या अन्य राज्यों में अपने सहयोगियों से सीट नहीं मांगते। ...