Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पीओके का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगो, पाकिस्तान के पास एटम बम है।" ...
Arunachal Pradesh Assembly Elections: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती दो जून को सुबह छह बजे शुरू होगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ...
Delhi Water Crackdown: दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है। तापमान का पारा 50 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा इस चुनाव में '400 पार' कर रही है और 'एक बार फिर मोदी सरकार' का नारा लगाते हुए भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। ...
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और दमदम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी सौगत रॉय ने कहा कि यह ऐसा चुनाव है, जो कई चीजें तय करेगा। केंद्र की वर्तमान सरकार तानाशाही प्रवृत्ति को प्रदर्शित कर रही है। ...
निशिकांत दुबे ने झारखंड के चुनावी हालात पर बात करते हुए कहा कि यहां की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार का कोई प्रभाव नहीं है, जनता पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री की गद्दी पर देखना चाहती है। ...
प्रधानमंत्री के 'परमात्मा' वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किये गये हमले पर पलटवार करते हुए योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें "मोदी फोबिया" हो गया है। ...